लड़की के अश्लील फोटो युवक ने किए वायरल:5 महीने पहले घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था रेप

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक युवक ने एक एक लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवक इन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से 5 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। 5 महीने पहले युवक ने लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए, अब लड़की ने पहाड़ी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी है। 19 साल की लड़की ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 5 महीने पहले की बात है। मेरे परिजन घर से बाहर गए हुए थे। पिपरौली गांव का रहने वाला युवक शाहरुख मेरे घर आया। उस दौरान लड़की घर के बरामदे में मौजूद थे। शाहरुख जबरन लड़की को उसके ही घर के अंदर खींचकर ले गया और, जबरन लड़की वे साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान शाहरुख ने लड़की के अश्लील फोटो खींच लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो, शाहरुख ने लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसके बाद लड़की ने पहाड़ी थाने में शिकायत दी। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *