कोटा में नकल करवाने के 4 आरोपी पकड़े:CCRAS एग्जाम में MTS पद की परीक्षा में अभ्यर्थियों को आंसर के चिट पहुंचाए

कोटा में सेंटर काउंसलिंग ऑफ रिसर्च आयुर्वेदिक साइंस ( CCRAS) के एग्जाम में स्टूडेंट्स को नकल करवाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी नितिन पहाड़िया (27) निवासी रामपुर, सूरज सिंह धनगर (37) निवासी गुमानपुरा, विनय कुमार (33) निवासी विज्ञान नगर व सागर कारूवान (25) निवासी कालाहण्डी (उड़ीसा) हाल निवासी छोटी सोगरिया थाना रेलवे कॉलोनी को 6 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल 27 नवंबर को CCRAS में MTS पद के लिए आरकेपुरम सेंटर पर ऑन लाइन एग्जाम चल रहा था। सेंटर पर स्टाफ के लोग स्टूडेंट्स के पास बार बार आ रहे थे। उनके पास प्रश्न के हल लिखे प्रिंट की कॉपी थी जो चुनिंदा परीक्षार्थियों को दे रहे थे। टोकने पर सेंटर पर मौजूद स्टाफ परीक्षार्थियों के साथ धक्का मुक्की की। जिसके बाद परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया और सेंटर के बाहर नारेबाजी2 शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेंटर पर मौजूद स्टाफ मौके से फरार हो गए। एग्जाम देने आए ब्यावर निवासी फरियादी रविप्रताप ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी थी। शिकायत पर पुलिस ने सेंटर को सीज कर उपकरण व नकल सामग्री जब्त कर जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने मौका निरीक्षण किया। कंप्यूटर और पेपर की हल्की हुई प्रिंट की कॉपी जब्त कर ओरिजिनल पेपर से मिलान किया। तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। ये खबर भी पढ़े- कोटा में CCRAS एग्जाम में नकल का आरोप,स्टूडेंट्स का हंगामा:पुलिस ने 2 स्टाफ मेंबर को पकड़ा, बाकी भागे; 2 सेंटर पर पेपर था कोटा में सेंटर काउंसलिंग ऑफ रिसर्च आयुर्वेदिक साइंस ( CCRAS) के एग्जाम में स्टूडेंट्स ने नकल करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ज्यादातर स्टूडेंट्स एग्जाम छोड़कर सेंटर के बाहर आ गए। स्टूडेंट्स का आरोप था कि स्टाफ ने आंसर प्रिंट करवाकर कुछ स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवाए। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *