कोटा में नहर में गिरे दो भाई,एक को बचाया:रात को पुलिया के घुमाव पर बाइक टकराई, SDRF की 10 सदस्य टीम सर्च के लिए पहुंची

जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बीती रात दो बाइक सवार युवक नहर में गिर गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक काम खत्म करके वापस कोटा लौट रहे थे। रामनगर की पुलिया के पास घुमाव पर बाइक नहर की दीवार पर टकरा गई। दोनों नहर में गिर गए। एक युवक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। लेकिन दूसरा का पता नहीं लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात का वक्त होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका। सुबह SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। दोनों युवक सगे भाई है। कोटा के रायपुरा स्थित जयश्रीविहार इलाके में रहते है। तोहित (24) ने बताया कि बड़े भाई निजाम (32) के साथ टाइल का काम खत्म करके रात 8 बजे करीब वापस कोटा लौट रहा था। पुलिया के पास घुमाव के पास बाइक दीवार से टकरा गई। हम दोनों बाइक से उछल कर नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुझे बाहर निकाल लिया। निजाम को भी पकड़ा था। उसने मोटी जॉकेट पहन रखी थी। इस कारण वो पकड़ में नहीं आया। एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया घटना रात 7 से 8 बजे के बीच बताई गई है। कैथून थाने से 5 किलोमीटर दूर रामनगर की पुलिया पर एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। दोनों युवक नहर में गिर गए। एक युवक बाहर निकाला गया।उसने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। आज सुबह युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है। नहर में बोट डालकर सर्च अभियान शुरू किया है। परिजन भी मौके पर मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *