राजसमंद में कोहरा से राहत, विजिबिलिटी हुई क्लियर:धूप से ठंड में मिली राहत, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

राजसमंद में आज सुबह कोहरा नहीं होने के कारण विजिबिलिटी क्लियर हुई, जिससे वाहन चालकों ने बड़ी राहत महसूस की। पिछले 2 दिनों के दौरान सुबह के समय कोहरे से वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वही आज सुबह धूप भी समय पर निकलने से ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है, कल जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। वही आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 8 डिग्री पर पहुंच गया। कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। खुले व मैदानी इलाकों में सर्दी का असर जारी है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह व शाम को चौपालों पर ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए अलावा का सहारा ले रहे है। इसके साथ ही पशुपालक भी पशुधन की हानि से बचने के लिए पशुओं को सर्दी से बचाने की व्यवस्था कर रहे है। हवा की गति 5 किमी प्रतिघंटा से दर्ज की गई है, जिससे सर्द हवाओं का एहसास भी कम हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *