कोटा के पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम हुआ है। लेकिन रात में गलन व ठंड बरकरार है। आज कोटा में सुबह 8 बजे तक धूप नहीं खिली। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जबकि ग्रामीणों इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सांगोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतकुआं के खजुरी ओदपुर गांव में सुबह के वक्त खेत में ओंस की बुंदे छाई रही। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उससे बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। बीते 9 दिन से अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।जबकि दो दिनों से न्यूनतम पारा भी बढ़कर डबल डिजिट में बना हुआ है। धूप निकलने व पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


