दिनदहाड़े घर की दीवार फांदकर घुसकर चुराए जेवरात, गिरफ्तार:कमरे में पेटी से 15 तोला चांदी के आभूषण लेकर भागा, पुलिस ने चार दिन में पकड़ा

बाड़मेर जिले की रीको पुलिस ने दिनदहाड़े घर से आभूषण चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चुराए 15 तोले चांदी के आभूषण को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोर से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, चौहटन ईशरोल गांव हाल श्रवण नगर निवासी दमाराम पुत्र लिखमाराम ने रीको थाने में 14 जनवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि दोपहर के समय मेरे घर में चोरों ने 15 तोले का चांदी का कणदौरा चुरा कर ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरी स्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। रीको थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया- थाना स्तर पर टीम बनाइर्द गई। टीम ने पहले से दर्ज मामलों में चालान सुदा आरापियों से पूछताछ की गई। सूचना और तकनीकी के आधार पर संपर्क कर तलाश की गई। इस दौरान संदिग्ध सवाईराम पुत्र आदूराम निवासी जोगियों की दड़ी पुलिस थाना सदर हाल निवास जोगियों की मगरी रामनगर पुलिस थाना रीको को डिटेन किया गया। पूछताछ में सवाईराम ने चोरी करना कबूल किया। चुराए गए चांदी का कणदौरा बरामद किया गया। यू करते थे चोरियां आरोपी बंद घरों व अन्य स्थान पर लगातार रैकी करते है। किसी प्रकार की सुरक्षा में कमी और जिम्मेदारों की अनदेखी को नोट करके चोरी कारित करता है। स्पेशल रूप से सर्दियों को देखते हुए खुद का हुलिया मजदूर जैसा बनाकर रखते हे। 14 जनवरी मकर संक्रांति कके दिन में उक्त घर में रैकी की गई, मौका मिलने पर रामनगर में घने बबूलों की झाड़ियों के बीच होते हुए घर के पीछे दीवार फांदकर एंट्री की। घर में कमरे में पेटी में रखा चांदी का कणदौरान चोरी कर ले गए। कार्रवाइर्द हैड कांस्टेबल गोाराम, कांस्टेबल वीरद्र चौधरी, पीराराम, नीबाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *