सवाईमाधोपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की हुई बढ़ोतरी:दिन में धूप पड़ने से बढ़ा तापमान, 22 जनवरी से बदलेगा मौसम

सवाई माधोपुर में दिन में तेज धूप पड़ने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। जिससे सर्दी का असर कम हुआ है। वहीं रात को ठंडी हवाओं से लोगों को सर्दी भी महसूस हो रही है। यहां दिन में गर्मी और रात में लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। तेज धूप के चलते सवाई माधोपुर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यहां पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां मंगलवार सुबह सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उससे बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में यलो अलर्ट जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *