कोटा में पानी की टंकी पर चढ़े संविदा कर्मचारी:बिना नोटिस हटाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ गुस्सा, बोले- जबरन हो रही कार्रवाई

आयुष्मान आरोग्य में कार्यरत संविदा कर्मी अपनी मांगों को कोटा में पानी की टंकी पर चढ़ गए। संविदा कर्मियों का आरोप है कि नए ठेकेदार द्वारा पुराने समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के हटा दिया गया है। इससे वे आक्रोशित हैं। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित गावड़ी इलाके में पानी की टंकी की है। संविदा कर्मी प्रदीप सुमन ने बताया- हाल ही में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई फर्म को काम मिला है। इसके बाद नए ठेकेदार ने पुराने कर्मचारियों को बेवजह हटाकर बैक डेट में नए स्टाफ की नियुक्ति कर दी। जबरन की जा रही कार्रवाई कर्मचारियों का कहना है कि अभी कुछ और कर्मी काम पर बने हुए हैं। लेकिन आगे चलकर उन्हें भी हटाए जाने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग (एचडी) द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि लंबे समय से कार्यरत किसी भी संविदा कर्मचारी को नहीं हटाया जा सकता। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा जबरन हटाने की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और लाडपुरा तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी संविदा कर्मियों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं और सुरक्षित रूप से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। नयापुरा थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। मौके पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच वार्ता जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *