कोटा में बनेगा डिजिटल संविधान पार्क:तकनीक के जरिए ऐतिहासिक जानकारी मिलेगी, शहर को मिलेगी नई दिशा

शहर के टीवीएस सर्किल पर एक मॉडर्न संविधान पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसे पूरी तरह डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विधायक संदीप शर्मा ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और विकास को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डिजिटल तकनीक के जरिए ऐतिहासिक जानकारी मिलेगी निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम बिरला ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत। उन्होंने कहा यहां हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। एक सामान्य नागरिक भी अपने एक वोट से सत्ता को बदल सकता है। बिरला ने बताया कि संविधान निर्माण के समय हमारे महान विचारकों ने देश के भविष्य को ध्यान में रखकर इसकी रचना की थी, और आज भी यह संविधान पूरी दृढ़ता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पार्क न केवल भौतिक दृष्टि से भव्य होगा, बल्कि डिजिटल तकनीकों के जरिए संविधान से जुड़ी जानकारी, अनुच्छेद, अधिकारों, कर्तव्यों और ऐतिहासिक घटनाओं को जनता तक पहुंचाएगा। कोटा को मिलेगी नई दिशा निरीक्षण के दौरान बिरला ने पैदल चलकर स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों से पार्क के स्वरूप को लेकर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो खासकर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक और प्रेरणादायक हो। यह संविधान पार्क कोटा की पहचान को नई दिशा देगा और आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र और संविधान के महत्व से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *