शहर के किशोरपुरा थाना इलाके में मेन रोड पर एक डेयरी के बाहर खड़ी हुई दूध सप्लाई की 2 मोटरसाइकिल ओर एक एक्टिवा में अज्ञात 2 लोगो के द्वारा जलाने का मामला सामने आया है। आग लगाने की यह घटना पूरी डेयरी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार देर रात 2:38 पर दो अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और मोटरसाइकिल की पेट्रोल की नली खोल कर उसमें आग लगा दी। घटना पूरी सीसीटीवी में कैद है। 2 बाइक और एक्टिवा जली डेयरी मालिक ने बताया कि देर रात 2 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा लगाकर आए और देरी के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रात 2:38 पर आसपास दो व्यक्ति आते हैं और मोटरसाइकिल की पेट्रोल नली निकाल देते हैं। पेट्रोल निकलते ही आग लगा कर फरार हो जाते हैं। इसमें 2 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पूरी तरह से जल गई हैं। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस किशोरपुरा थाना एसआई रेवतीरमन मीणा ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आगजनी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंच गई थी। नाइट ड्यूटी डीओ मौके पर चले गए थे उन्होंने नगर निगम की दमकल को भी मौके पर बुला लिया था. डेयरी संचालक द्वारा शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे हैं। वह मोटरसाइकिल की नलची निकाल कर पेट्रोल निकलते ही आग लगा देते हैं और फिर वहां से फरार हो जाते हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


