ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मारी:पत्नी की मौत पति घायल, बड़े घाट के पास हुआ हादसा

सिवनी जिले के विकास खंड धनौरा के अंतर्गत आने वाले बड़े घाट के पास दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपत्ती धनोरा तरफ आ रहे थे। जब वह बड़े घाट के समय पहुंचे तो ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने 108 वाहनऔर धनोरा पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया है। एएस.आई. मानसिंह मरावी का कहना है कि सूचना मिली थी कि बड़े घाट के समीप ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। ट्रक को जप्त कर लिया गया फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *