कोटा में युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला:पुरानी रंजिश में 6–7 बदमाशों ने किया वार, घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात 6 से 7 बदमाशों ने एक युवक पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कंसुआ निवासी भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घायल युवक भगवान सिंह ने बताया कि उसके घर पर कल रात एक पारिवारिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए कंबल लेने वह पास के टेंट हाउस गया था। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बदमाश अचानक पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने तलवार और धारदार हथियारों से सिर, हाथ और पैरों पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भगवान सिंह ने बताया हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। घायल को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल मे भर्ती करवाया । उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *