युवक ने खेजड़ी पर फंदा लगाकर की आत्महत्या:पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा

चूरू के बीनासर गांव में एक युवक ने खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। सदर थाना के एएसआई महावीर ने बताया कि मृतक की पहचान लखन उर्फ लक्की के रूप में हुई है। उसके पिता कानाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। कानाराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा लखन उर्फ लक्की (20) कुछ समय से परेशान चल रहा था। बुधवार को वह बिना बताए घर से चला गया और रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि लखन उर्फ लक्की गांव के सरकारी स्कूल परिसर में एक पेड़ पर लटका हुआ है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली। गुरुवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *