कोटा में युवक युवतियों ने मचाया बवाल:होटल से राहगीरों पर फेंकी शराब की बोतलें, फूड डिलीवरी बॉय को पीटा

कोटा के महावीर नगर इलाके में सोमवार देर रात एक होटल में युवक युवतियों ने जमकर हंगामा किया। तीन युवक और दो लड़कियों ने जमकर बवाल किया और राहगीरों पर हमला किया। पहले एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई। बचाव करने आए राहगीरों पर शराब की बोतलें फैंकी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें डिटेन किया और लेकर थाने पहुंचे। लोगों की तरफ से थाने में परिवाद दिया गया है। मामले के अनुसार मेडिकल कॉलेज के सामने आरोग्य होटल बना हुआ है। इस होटल में सोमवार को तीन लड़के लड़की रात को आए थे। बीजेपी कार्यकर्ता सुरेश गोस्वामी ने बताया कि रात करीब दस बजे सूचना मिली थी कि होटल में रूके हुए लड़के लड़की बवाल कर रहे हैं, मौके पर पहुंचे तो देखा कि मौके पर भारी भीड़ इकटठा थी। सड़क पर टूटी शराब की बोतलों के टुकडे़ थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग गौतम चंद ने बताया कि रात को वह मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित भोजनशाला के पास बैठा हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ एक युवती और एक युवक मारपीट कर रहे थे। उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जा रही थी। बुजुर्ग बचाने पहुंचे तो युवक युवती उनके साथ भी अभद्रता करने लगे। इसके बाद बुजुर्ग के साथ भी मारपीट करने लगे। इस दौरान अन्य लोग बचाव करने पहुंचे तो होटल में मौजूद लड़के लड़कियों ने गालियां देते हुए शराब की बोतलें फैंकना शुरू कर दिया। जिससे हडकंप मच गया। सूचना पर महावीर नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, लोगों ने होटल के बाहर जमकर नारेबाजी की और होटल को सीज करने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि होटल में गलत काम हो रहे है। ड्राई डे पर युवक युवतियों को शराब परोसी जा रही है। लड़के लड़कियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। थाने में महावीर मीणा व अन्य लोगों की तरफ से परिवाद दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *