उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौटते समय दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर ट्रेवलर बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार दिल्ली निवासी 7 जने घायल हो गए। जिनमें तीन महिलाएं हैं। जिनको अधिक चोट लगी हैं।
दिल्ली निवासी पिंकी शर्मा अपनी बेटी विम्मी तथा परिवार के करीब 16 सदस्यों के साथ ट्रैवलर में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार रात को एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए अचानक ट्रक को ट्रैवलर के सामने घुमा दिया। इससे ट्रैवलर बस का संतुलन बिगड़ गया। बस के ड्राइवर विकास कुमार भी घबरा गए। आखिर में बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में पिंकी शर्मा, उनकी बेटी विम्मी और चालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को अलवर रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


