धौलपुर जिले में बसेड़ी पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। बसेड़ी पुलिस ने भूतेश्वर मंदिर के पास एक कच्चे रास्ते से अवैध चंबल बजरी/रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को ग्राम हरजूपुरा में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में बसेड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने वांछित आरोपी पवन कुमार (42) पुत्र राजेंद्र सिंह और विनोद (32) पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। ये दोनों हरजूपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपी पवन कुमार से एक सिंगल शॉट 315 बोर बंदूक और आरोपी विनोद से एक सिंगल शॉट 12 बोर बंदूक बरामद की गई। मामले में जांच जारी है।


