कोटा में वक्फ कमेटी के ऑफिस में फायरिंग:डिफाल्टर ठेकेदार ने 3 गोलियां दागी, टेंडर रोकना चाहता था; कमेटी बोली- आरोपी पर 17 लाख बकाया

वक्फ कमेटी की टेंडर प्रक्रिया में डिफॉल्टर ठेकेदार ने फायरिंग कर दी। यहां बैठे लोगों को जान-बचाकर इधर उधर भागना पड़ा। 3 फायर करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मामला कोटा के किशोरपुरा थाना इलाके के वक्फ के ऑफिस का दोपहर 3:15 बजे का है। जहां टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। टेंडर नहीं होने देना चाहता था आरोपी मामले को लेकर वक्फ कमेटी के सदर सरफराज अंसारी ने बताया कि कार्यालय में टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में कादिर खान आया उसने सदर ऑफिस के बाहर दो फायरिंग की। इसके बाद ऑफिस के अंदर भी एक फायरिंग की। जिसमें कार्यालय का कांच टूट गया। कादिर का पिछले 3 सालों से वक्फ कमेटी में टेंडर था। वह नहीं चाहता था कि किसी नए ठेकेदार के पास कमेटी के टेंट और लाइट डेकोरेशन का काम जाए। 17 लाख की राशि बकाया अंसारी ने बताया- कादिर वक्फ कमेटी से डिफाल्टर है। उस पर 17 लाख से अधिक की राशि बकाया चल रही है। टेंडर रोकने के इरादे से वह फायरिंग कर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वक्फ कमेटी ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं कादिर के खिलाफ किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *