जिंदा जले बुजुर्ग के परिजनों ने जताई मर्डर की आशंका:एसपी से हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की

जैसलमेर में मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के 10-12 नावेरी माइनर में आग की घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जलने से मौत हो गई थी। मृतक रूपराम पुत्र हंसराम नायक निवासी गंगानगर के परिजनों ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से मुलाकात कर हत्या की आशंका जताई। एसपी चौधरी ने इस मामले में पीटीएम पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए परिजनों को कहा। मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पिता मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में काश्तकारी का कार्य करते थे, जिनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनको शंका है कि उनके पिता की हत्या हुई है। ऐसे में पीटीएम पुलिस थाना इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करे व हत्या के एंगल से जांच करे। एसपी ने परिजनों को सकारात्मक आश्वासन दिया। गौरतलब है कि जैसलमेर के पीटीएम थाना क्षेत्र के नहरी इलाके में एक झोपड़ी में आग लग जाने से उसमें सोये किसान की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीटीएम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र पंवार ने बताया कि मृतक रूपराम नायक (50) गंगानगर का निवासी था। वो लंबे समय से यहां किसी के खेत में मजदूरी का काम करता था। उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला किसान:आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, बाहर सो रहा था साथी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *