जोधपुर में डोडा पोस्त भरी स्कॉर्पियो जब्त, 2 पकड़े:खेतों के रास्ते में दौड़ाई SUV, 393 KG माल ले जा रहे थे

जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी और पुलिस थाना बिलाड़ा ने संयुक्त नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो से 393 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही 12 बोर की डबल बैरल गन, 26 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। मामले में एस्कॉर्ट कर रही कार सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। स्कॉर्पियो में डोडा पोस्त भरा था ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि अभियान भौकाल के तहत बिलाड़ा थाना और जिला स्पेशल टीम ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान बिलाड़ा हाईवे से सफेद कलर की किया कार आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक नाकाबंदी को देखकर कार को गलत दिशा में यू टर्न करके भगाने लगा। कार के पीछे आ रही स्काॅर्पियो गाड़ी भी गलत दिशा में यू टर्न करके खारिया मीठापुर की तरफ भागने लगी। इस पर पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। गाड़ियां छोड़ भागने लगे थे तस्कर पुलिस का पीछा करने पर स्कॉर्पियो चालक सरहद खराड़ी पुलिस थाना आनंदपुर कालू जिला ब्यावर में अवैध डोडा पोस्त भरी स्कॉर्पियो गाड़ी और एस्कॉर्ट कर रही कार को छोड़कर तस्कर भागने लगे। इस पर DST टीम ने दो तस्करों को दबोच लिया। मामले में पुलिस ने अजहरुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद निवासी बुचकला, पुलिस थाना पीपाड़ शहर व जितेंद्र पुत्र घनश्याम दास वैष्णव निवासी बुचकला को गिरफ्तार किया। हल्का क्षेत्र थाना आनंदपुर कालू जिला ब्यावर का होने के चलते आगे की कार्रवाई के लिए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *