कोटा में सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर से करवाया जबरन डांस:सोशल मीडिया पर वीडियो आया तो मामला खुला; यूनिवर्सिटी ने 7 सदस्यीय कमेटी गठित की

कोटा में एग्रीकल्चर कॉलेज की जूनियर स्टूडेंट्स से जबरन डांस करवाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में जूनियर स्टूडेंट का नचाते हुए नजर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर स्टूडेंट ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल को दी। जिसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल डॉ वीरेंद्र सिंह ने जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित की है। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया जानकारी मिलने के बाद बच्चों को बुलाकर पूछताछ की है। ये अक्टूबर महीने का मामला बताया। आज सुबह की संज्ञान में आया। जिसके बाद डॉ. सीबी मीणा, चीफ वार्डन डॉ आरके मीणा, गर्ल्स हॉस्टल वार्डन डॉ प्रीति वर्मा, बॉयज हॉस्टल वार्डन डॉ वीके यादव, डॉ एलके मीणा, डॉ आरके यादव व अकाउंट से एक सदस्य को कमेटी में शामिल किया है। कमेटी मामले की जांच करेगी। ये है मामला
जूनियर स्टूडेंट ने दी शिकायत में लिखा कि हॉस्टल में परिचय के नाम पर हमसे नाच गाना करवाया जाता है। उसका वीडियो भी बनाया गया। सीनियर ने कहा कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। इसकी शिकायत वार्डन मैडम की। कुछ समय पहले एक फेक वीडियो वायरल हुआ था। हमें डर है कि जो हमारे वीडियो बनाए गए थे, उनके साथ कोई दुर्व्यवहार न हो। स्टूडेंट ने हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *