कोटा में 16 लाख की नशे की खेप पकड़ी:हरियाणा नंबर की लग्जरी कार में ले जा रहा था 202 किलो डोडा चुरा, पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हरियाणा नंबर की कार से करीब 16 लाख रुपए की नशे की खेप पकड़ी है। यह नशे की खेप हरियाणा पंजाब सप्लाई होनी थी। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पंजाब के बसगरूर निवासी अकवाल सिंह को गिरफ्तार किया हैं। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आज बपावर थाना पुलिस ने बारां- झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक एक लग्जरी कार XUV 500 को चेक किया। कार में अलग अलग कट्टो में 202 किलो 920 ग्राम डोडा चुरा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्कर अकवाल सिंह (28) को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए डोडा चुरा की बाजार क़ीमत 16 लाख के आसपास है। शुरुआती जांच में सामने आया कि तस्कर ने यह नशे की खेप बारां जिले के छीपाबड़ौद कस्बा निवासी सोनू सिंह से लेकर आना बताया। नाकाबंदी के दौरान तस्कर ने डिवाइडर को क्रॉस करने की कोशिश की। इस दौरान एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया। नशे की खेप कहां से लाई गई थी, कहां सप्लाई होनी थी इस बारे में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *