कोटा में बुधवार को एक मेगा एजुकेशन मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश के 35 प्रमुख विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। कोटा और आसपास के क्षेत्रों से आए 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक ही मंच पर उच्च शिक्षा से जुड़े विविध अवसरों की जानकारी प्राप्त की। मेले में MIT WPU पुणे, UPES विश्वविद्यालय, जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, LBS ग्रुप, MB इंटरनेशनल सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सी.पी. शर्मा एवं श्याम गुप्ता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजन किया गया था। मेगा एजुकेशन मेले से जुड़ी 2 PHOTOS…
छात्रों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम है मेला संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप योजनाओं, करियर विकल्पों और स्पॉट एडमिशन से संबंधित जानकारी दी। कॉलेज विद्यार्थी के फाउंडर सी.पी. शर्मा ने कहा कि यह मेला छात्रों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य कोटा के विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन के साथ श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों तक पहुँचाना है। श्याम गुप्ता ने कहा- सही समय पर सही जानकारी छात्रों को आत्मविश्वास के साथ भविष्य के निर्णय लेने में मदद करती है। यह मेगा एजुकेशन मेला कोटा के शैक्षणिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, छात्रों को काउंसलिंग, ऑन-स्पॉट एडमिशन और स्कॉलरशिप जैसे ठोस अवसर भी प्राप्त हुए।


