लुधियाना में कार-बाइक की आमने सामने से टक्कर:हादसे में चाचा और भतीजे की मौत, गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार

जगराओं में बुधवार देर शाम सिधवां बेट रोड पर गांव लीला के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा टाटा सफारी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। मृतकों की पहचान गांव सदरपुरा निवासी 40 वर्षीय बलराज सिंह और 27 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। जानकारी के अनुसार, टाटा सफारी जगराओं से सिधवां बेट की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार गांव से जगराओं की तरफ आ रहे थे। गांव लीला के पास पहुंचने पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस जांच में जुटी टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक चकनाचूर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बाइक सवारों की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद सिधवां बेट रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। जिसे थाना सिधवां बेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से खुलवाया। हादसे के बाद टाटा सफारी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *