कोटा मे NRI से लाखों की ठगी:जमीन विवाद मे मदद के नाम रूपए लिए, खुद, पत्नी व बेटे के अकाउंट मे डलवाएं, कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज

जमीन विवाद में मदद करने के नाम पर NRI से लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश से कुन्हाड़ी थाने में आरोपी, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं। इस संबंघ में रिद्धि सिद्धि नगर कुन्हाड़ी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला तनूजा खन्ना की ओर से पेश परिवाद पर ACJM 1 दक्षिण कोर्ट ने आदेश जारी किए। फरियादी तनूजा खन्ना ने बताया कि उसका बेटा वरुण खन्ना अमेरिका में व्यवसाय करता है। वो अपना कैंसर का इलाज करवाने अपने बेटे के पास अमेरिका गईं थी ।उनकी बूंदी जिले के बल्लोप में 34 बीघा जमीन हैं।जमीन पर कब्जे को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।विवाद में मदद करने के लिए कोटा निवासी राधेश्याम शर्मा को विधिक सलाहकार बनाया था। उसे अपना व पति सुभाष खन्ना का मुख़्तार आम नियुक्त किया। ताकि राधेश्याम उनकी ओर से कोर्ट में पैरवी कर सकें। इस बीच वो इलाज के लिए अमेरिका चली गई। इसी बात का फायदा उठाते हुए राधेश्याम ने उनके साथ विश्वासघात किया। मामले में मदद के नाम पर साल 2023 से 2025 के बीच लाखों रुपए मनमाने पैसे खुद, पत्नी व बेटे के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। कुछ मैने नगद दिए बाकी बेटे वरूण ने अमेरिका से डॉलर में पैसे ट्रांसफर किए। राधेश्याम ने ये रूपए पुलिस व अधिकारियों को देने के नाम पर मांगे थे। पैसा लेने के बाद भी राधेश्याम ने कोई काम नहीं करवाया। उल्टे विपक्षी पार्टी से मिलकर जमीन सौंप देने की धमकी दी। इस सम्बंध में सिटी एसपी को परिवाद दिया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। फरियादिया के वकील अमित खारोलीवाल ने बताया कि तनूजा खन्ना के परिवार का जमीन विवाद अनुप सिंघल नाम व्यक्ति से चल रहा है। इस विवाद के चलते तनूजा खन्ना की मुलाकात राधेश्याम शर्मा नामक व्यक्ति से हुई। उसने अधिकारियों में अच्छी पकड़ होने का झांसा देकर करीब सवा करोड़ रूपए अपने व पत्नी बेटे के अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।। लेकिन काम नहीं करवाया उल्टा धमकाकर 50 लाख की ओर डिमांड की। इस सम्बंध में फरियादिया की ओर से कोर्ट में परिवाद दिया था।जिस पर कोर्ट ने FiR दर्ज करने के आदेश दिए है। कुन्हाड़ी थाना ASI अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश से राधेश्याम, उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ 10 दिसंबर को धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। FIR में रूपयों के बारे में नहीं लिखा है। फरियादिया को बयान के लिए बुलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *