भरतपुर के सारस चौराहे स्थित मामा फ्रैंकी रेस्ट्रोरेंट के मालिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है लेकिन, पुलिस ने मुख्य आरोपी के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि सारस चौराहे स्थित मामा फ्रैंकी रेस्ट्रोरेंट के मालिक शैलेश नारंग के बेटे ने मथुरा गेट थाने पर FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि 8 दिसंबर को कुछ बदमाश उनके रेस्ट्रोरेंट पर आये। शैलेश नारंग और बदमाशों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने शैलेश नारंग पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस से बचने के चक्कर बदमाशों की गाड़ी खाई में गिरी FIR दर्ज होने के बाद कई पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना की गई। आज सुबह एक टीम को सफलता मिली। पुलिस ने रामवीर, राम रतन और दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपियों का पीछा कर रही थी तो, बदमाश अपनी गाड़ी को भगाने लगे। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। इससे बदमाशों को चोटें भी आई। मुख्य आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित जिसके बाद तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। उसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह गाड़ी घटना में प्रयोग की गई थी। घटना का मुख्य आरोपी अजीत फरार है। जिस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।


