जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नं. 1 में पिछले पांच दिनों से सीवर लाइन जाम होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और बदबू के चलते छोटे बच्चे घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोड़़ा ने बताया कि समस्या की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को कई बार देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी सागर बडगूजर, दीपक, बाबूलाल, राजू और कविता ने भी निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो वे आने वाले नगर निगम चुनावों का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल सीवर लाइन की सफाई करवाने और स्थायी समाधान की मांग की है। जयपुर की अन्य खबरें ब्लॉग में पढ़िए-


