कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के रखरखाव का काम जारी है। इसी के चलते आज सोमवार को श्याम विहार, केला देवी धाम, नया गांव रोड भदाना,सोगरिया, गोकुल कॉलोनी,अराफात पेट्रो, पोस्ट ऑफिस जेके नगर इलाकों के आसपास के क्षेत्र की बिजली की 4 से 5 घंटे की कटौती की गई है। इन इलाकों में बिजली बंद – सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अराफात पेट्रो, पोस्ट ऑफिस जेके नगर, वोडाफोन टावर इलाकों की बिजली कटौती की गई है। – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नॉर्थ एक्स टाउनशिप और रणजीत कॉलोनी सोगरिया, गोकुल कॉलोनी, इलाकों की बिजली कटौती रहेगी। – दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्याम विहार, केला देवी धाम, नया गांव रोड भदाना, मन्ना कॉलोनी इलाकों की बिजली कटौती रहेगी।


