कोट मित्त सिंह हत्याकांड:आरोपी महिला समेत 4 आरोपियों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

भास्कर न्यूज | अमृतसर अजयपाल सिंह हत्याकांड मामले में दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी महिला सहित 4 आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया गया। वीरवार रात को अजयपाल 3 दिन से जीजा के घर न आने पर अपनी बहन कोमलप्रीत कौर और मां मनजीत कौर के साथ कोट मित्त सिंह में रह रही जीजा की प्रेमिका रूपा कौर के घर पूछताछ करने के लिए गया था। जहां आरोपी महिला का झगड़ा बहन कोमलप्रीत के साथ हो गया। उक्त महिला बहन को बाल से पकड़कर घर के अंदर खींचकर ले गई। जब भाई बहन को बचाने के लिए भागा तो पहले से घर में बैठे एक निहंग के साथ बहस हो गई। निहंग ने फोन करके 2 साथियों को बुलाया और अजयपाल का किरपाण से सिट काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *