कोडरमा में नशीली दवाओं का बड़ा खेल:खेत में जमीन के नीचे से 2 किलो गांजा और बाइक से आधा किलो अफीम बरामद, आरोपी फरार

कोडरमा पुलिस ने वृंदा गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी में सुखदेव रजक के घर के पास स्थित एक खेत की जमीन से लगभग दो किलो गांजा और उनके घर के बाहर खड़ी एक बाइक से आधा किलो अफीम बरामद की गई। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इसी वर्ष अगस्त में भी सुखदेव रजक के घर पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 1 करोड़ 7 लाख रुपए नकद और 50 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। उस समय से सुखदेव फरार चल रहा है, जबकि उसके भाई रोहित रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को आशंका है कि रोहित के हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद नशीले पदार्थों का कारोबार फिर से सक्रिय हो गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *