कोडरमा में बिजली गुल कर की चोरी:बिजली आपूर्ति शॉर्ट कर फैलाया अंधेरा, फिर दिया वारदात को अंजाम

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करियांवां गांव में बीती रात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने चोरी से पहले गांव की मुख्य बिजली आपूर्ति को ही ठप कर दिया। गांव में प्रवेश करने वाले 440 वोल्ट के बिजली तार को आपस में शॉर्ट सर्किट कर पूरे इलाके की बिजली गुल कर दी गई, जिससे चारों ओर अंधेरा फैल गया। इसके बाद चोरों ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग तीन घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के इस नए तरीके से ग्रामीण हैरान हैं। इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बता रहे हैं। घटना के बाद गांव में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा। अकेली महिला और सोए परिवार बने निशाना चोरी की घटनाएं करियांवां गांव निवासी छोटू मियां, इलियास मियां और कल्लू मियां के घरों में हुई हैं। छोटू मियां की पत्नी ने बताया कि उनके पति गोवा में काम करते हैं और वे अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थीं। वे दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे नीचे से कुछ टूटने की आवाज आई। जब वे नीचे उतरीं तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। वहीं कल्लू मियां ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे गेहूं की सिंचाई के लिए खेत गए थे। इसी दौरान रात 12 बजे बिजली चली गई। चोरों ने नकदी और जेवरात वाले कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर कल्लू मियां के घर से चोर दो बक्से कपड़ों से भरे, नए बर्तन और करीब 10 हजार रुपए नकद ले गए। वहीं इलियास मियां के घर से उनकी बहू के कमरे में रखे लगभग एक लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। चोरों ने इत्मीनान से अलमारी और बक्सों को खंगाला और आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *