कोडरमा में बिजली मरम्मत के दौरान युवक की मौत:झटका लगते ही पोल से नीचे चापानल पर गिरा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के ढोढाकोला में बिजली मरम्मत के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। 22 वर्षीय सिंटू विश्वकर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। सिंटू अपने साथी दशरथ विश्वकर्मा के साथ पिछले 4 वर्षों से बिजली मरम्मत का काम कर रहा था। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कुछ घरों की बिजली खराब होने की शिकायत पर दोनों मौके पर पहुंचे थे। दशरथ ने स्थानीय पावर सब स्टेशन को फोन कर बिजली काटने का अनुरोध किया था। पुष्टि मिलने के बाद सिंटू पोल पर चढ़ा। तभी उसे तेज करंट का झटका लगा। वे पोल से नीचे स्थित चापानल पर गिर पड़ा। परिजनों ने की मुआवजे की मांग आसपास के लोग और परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग ने सूचना के बावजूद बिजली नहीं काटी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *