हजारीबाग में युवक-युवती ने की आत्महत्या:दोनों ने सल्फास खाकर दी जान, पुलिस ने श्मशान घाट से जब्त किया लड़की का शव

हजारीबाग में एक युवक-युवती ने अपने-अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना बड़कागांव प्रखंड के चंदौल गांव की है। लड़की के परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया और पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में चंदौल गांव की 21 वर्षीय सुलेखा कुमारी और 25 वर्षीय मंटू पांडे ने शामिल है। दोनों ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। सुलेखा को परिजन इलाज के लिए हजारीबाग ले गए। डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुलेखा की मौत हो गई। वहीं, मंटू पांडे का इलाज हजारीबाग में चल रहा था। उसकी भी मौत हो गई। दोनों का पोस्टमॉर्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में किया गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार एक ही घाट पर किया। अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने सदर हॉस्पिटल में फर्द बयान दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। -कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *