कोडरमा में बिरहोर महिला की तालाब में डूबने से मौत:परिजन पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार करते रहे, नहाने के दौरान हुई घटना

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी पंचायत के तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में सोमवार को एक बिरहोर महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय मंगरी बिरहोरिन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगरी बिरहोरिन सोमवार दोपहर बिरहोर कॉलोनी के पास स्थित मंडई आहर (तालाब) में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। पुलिस ने समझाकर करवाया पोस्टमॉर्टम जब परिजनों को उनके तालाब में डूबने की सूचना मिली, तो बिरहोर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और मंगरी बिरहोरिन को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी बिरहोर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अपने कब्जे में लेना चाहा। हालांकि, बिरहोर परिवार के सदस्यों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को शव सौंपने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *