कोडरमा में मधुमक्खियों के हमले से बच्ची की मौत:बकरी चराने गई 5 साल की बच्ची को काटा, दो अन्य बच्चे भी घायल

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पपरामो गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। मधुमक्खियों के हमले में 5 वर्षीय करीना कुमारी की मौत हो गई। करीना अपने भाई दीपांशु और पड़ोस के एक बच्चे के साथ बकरी चराने गई थी। रविवार की सुबह स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों बच्चे घर से करीब दो किलोमीटर दूर टांड की ओर बकरी चराने गए थे। एक घंटे बाद तीनों बच्चे रोते हुए घर लौटे। उनके हाथ और सिर सूजे हुए थे। बच्चों ने बताया कि टांड में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। करीना के पिता संतोष सिंह तुरंत तीनों बच्चों को स्थानीय निजी क्लिनिक ले गए। इलाज के बाद दीपांशु और पड़ोस के बच्चे की हालत में सुधार हुआ, लेकिन करीना की स्थिति बिगड़ती गई। मंगलवार को उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *