कोडरमा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग:CCTV में कैद हुई वारदात, बाइक से आए थे दो बदमाश; 1 लाख के सोने का हार लूटा

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में सोनापट्टी गली में एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रही अनिता देवी के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने का हार छीन लिया। घर के नजदीक दो युवक बाइक से आए थे पीड़िता अनिता देवी ने तिलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के नजदीक दो युवक बाइक से आए। इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे युवक ने धारदार औजार से हार काटकर छीन लिया और बाइक से भाग निकले। अनिता ने शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई नहीं था। उनके गले पर खरोंच के निशान भी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस
चोरी किया गया हार करीब 12 ग्राम का था, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *