कोडरमा में विवाहिता ने लगाई फांसी:सास गई थी बकरी चराने, बहू फंदे से लटकी मिली; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 23 वर्षीय नेहा देवी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब नेहा की सास दोपहर को बकरी चराकर घर लौटीं। उन्होंने बहू के कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थीं। सास ने तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। लोगों ने नेहा को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने कहा- यह हत्या मृतका के मायके पक्ष ने यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताई है। उनका आरोप है कि नेहा के पति ने उनकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया है। घटना के बाद से नेहा का पति दीपक दास फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पीछे उनका डेढ़ वर्ष का बेटा भी है। परिवार के सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *