कोडरमा में सड़क किनारे मिला अधजला शव:गला दबा कर मारने के बाद जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवम आयरन फैक्ट्री के बाहर महतोआरा-जौंगी मार्ग पर एक शव बरामद किया गया है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार महतोआरा-जौंगी मार्ग पर अहले सुबह जब गांव के लोग गुजर रहे थे, तो सड़क किनारे एक अधजले व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना चंदवारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि बीती रात ही किसी फैक्ट्री में काम के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ है। हांलाकि गला दबा कर मारने के निशान भी बॉडी में मिले हैं। बाइक सवार तो घटना में नहीं शामिल इधर मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर शव के पास से एक मोबाइल व एक बाइक का नंबर प्लेट पाया गया। जिसमें बाइक का रेजिस्ट्रेशन नम्बर (जेएच 12 एम 4934) अंकित था। जिसकी जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि वह चंदवारा थाना क्षेत्र के भोंडो गांव निवासी 25 वर्षीय अजय साव पिता विजय साव का है। जिसके बाद डीएसपी व चंदवारा पुलिस उक्त व्यक्ति के घर पहुंची। जहां पूछताछ में यह बात सामने आई कि अजय साव बीती रात करीब 11:30 बजे घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा था। जिसे एक निजी वाहन के मदद से झुमरीतिलैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके पश्चात डीएसपी उक्त अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। डीएसपी रतिभान सिंह का कहना है कि डेडबॉडी मिलने और युवक के घायल होने में कोई कनेक्शन है, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *