कोडरमा में सड़क दुर्घटना, एक की मौत:टैंकर की टक्कर से दूसरी लेन में गिरे बाइक सवार, बस ने दोनों को कुचला; एक घायल

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर गौरीपुर के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़की धमराय निवासी 25 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज वर्मा) के रूप में हुई है। घायल युवक निरंजन कुमार (पिता गोविंद वर्मा) है। झुमरीतिलैया से वापस घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार को बाइक से बड़की धमराय स्थित अपने घर से झुमरीतिलैया शहर किसी काम से गए थे। वे शाम करीब 4 बजे झुमरीतिलैया से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौरी पुल के पास एक टैंकलॉरी से पास लेने के प्रयास में बाइक सवारों से चूक हो गई। टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी बाइक टैंकर से टकराकर दूसरे लेन में जा गिरी। घटनास्थल पर प्रिंस की गई जान विपरीत दिशा से आ रही एक बस ने दोनों युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव और घायल को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। घायल निरंजन कुमार का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकलॉरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *