कोडरमा में 16 हजार बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री:दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेशनल डेस्क का वितरण

कोडरमा के बिरसा सांस्कृतिक भवन में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में विभिन्न सहायक सामग्री का वितरण किया गया। यूनिसेफ के सर्वे के आधार पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम और सीसीएल के सीएसआर फंड से यह वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के 750 आंगनबाड़ी केंद्रों के 16 हजार बच्चों को प्री-स्कूल किट दी गई। साथ ही दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकल और अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। आईआईटी कानपुर ने डिजाइन किए एजुकेशन डेस्क आईआईटी कानपुर द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए एजुकेशनल डेस्क भी बच्चों को दिए गए। यह डेस्क बच्चों की लेखन क्षमता विकसित करने में सहायक होंगे। यूनिसेफ के अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के सर्वे के बाद इन 16,000 बच्चों की पहचान की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका मीरा देवी ने बताया कि प्री-स्कूल किट से बच्चों को खेल-खेल में सीखने में मदद मिलेगी। दिव्यांगजनों ने भी ट्राईसाइकल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे उनकी दैनिक गतिविधियां आसान हो जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *