मोहाली से गायब प्रिंसिपल का शव पंचकूला में बरामद:तीन जुलाई को घर से निकले थे, पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

मोहाली से चार दिन पहले गायब हुए रिटायर्ड प्रिंसिपल अमरजीत सिंह का शव पंचकूला में बरामद हुआ है। शव पूरी तरह से गल गया था। वह तीन जुलाई से गायब थे। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, शव को लेकर पुलिस मोहाली के लिए निकल पड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही मोहाली पुलिस द्वारा इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
35 से 40 लाख का इंतजाम करने को कहा था मृतक के बेटे राहुल ने पुलिस दी शिकायत में पिता की किडनैपिंग का संदेह जताया था। उसके पिता 3 जुलाई को घर के बाहर कार खड़ी करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिन में घर से निकले थे। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं आए। शाम को उनके नौकर दुनी राम को पिता का फोन आया और कहा गया कि 35-40 लाख रुपए का जल्द इंतजाम करो और पैसे लेकर सेक्टर 88 मोहाली में पहुंचों, उक्त पैसे किसी को देने हैं। उनके नौकर दुनी राम ने इस घटना के बारे में उनकी माता से फोन पर बात की। तो वह पहले तो घबरा गई, फिर उन्होंने उसे बताया। फिर उसने हिम्मत करके अपने पिता को फोन किया। पिता ने भी फोन पर आगे कहा कि 35-40 लाख रुपए का इंतजाम करके जल्दी ले आओ। घर पर कभी पैसे के लेन देन की बात नहीं हुई राहुल के अनुसार, आज से पहले कभी भी उनके पिता ने पैसे के लेनदेन के बारे में घर में किसी से कोई बात नहीं की थी। राहुल ने पुलिस के सामने शक प्रकट किया है कि उक्त मामला अपहरण का लग रहा है और हो सकता है कि उनके पिता की रिहाई के लिए कोई पैसे की मांग कर रहा हो, और इसलिए उनके पिता से पैसे का जल्द इंतजाम करके बताई गई जगह पर लाने को कहा जा रहा है। इस मामले में थाना आईटी सिटी की पुलिस ने राहुल की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 127(6) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो हम सुराग हाथ लगे। इसके बाद आज पुलिस ने शव बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *