झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कोडरमा का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अनाबद्ध निधि की राशि के उपयोग में देरी पर नाराजगी जताई। मंत्री किशोर चंदवारा प्रखंड के उरवां में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने अपर समाहर्ता, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी और योजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोडरमा का राजस्व संग्रहण लक्ष्य 53 करोड़ रुपए था। जिले ने अब तक 48 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है। मंत्री ने इसे संतोषजनक बताया। 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश हालांकि, अनाबद्ध निधि के खर्च को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई। वित्तीय वर्ष 23-24 और 24-25 में जिले को मिले 21 करोड़ रुपए में से केवल 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 15 करोड़ रुपए अभी भी अप्रयुक्त हैं। पिछले दो वित्तीय वर्षों से 147 योजनाएं लंबित हैं। मंत्री ने जिला योजना पदाधिकारी को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने पूछा है कि अनाबद्ध मद की राशि का उपयोग क्यों नहीं किया गया।


