हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष आतंकी घटना पर बोले:जल्दी कुछ बड़ा होने वाला; कहा- सुक्खू मंत्रिमंडल से 2 मंत्रियों को बाहर करें

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में जल्दी कुछ बड़ा होने वाला है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम ने कहा, पिछले कल प्रधानमंत्री ने आर्मी अधिकारियों और रक्षा मंत्री के साथ बैठक की। इसमें भारत की सेना को कार्रवाई की खुली छूट की बात कही गई। कार्रवाई कब, क्या और कहां करनी है ये फैसले सेना करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, आज का दिन महत्वपूर्ण है। सुबह से शाम तक चार महत्वपूर्ण बैठकें है। पहली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, दूसरी कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर, तीसरी कैबिनेट कमेटी ऑन इकॉनोमिक अफेयर और उसके बाद कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। भारत अब हर तरह से तैयारी के लिए आगे बढ़ चुका है। जयराम ने कहा, पाकिस्तान को अबकी बार ऐसा सबक मिलेगा, जिसे कभी नहीं भूलेगा। हिमाचल के दो मंत्रियों पर नेता प्रतिपक्ष का निशाना जयराम ठाकुर ने हिमाचल के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर निशाना साधते हुए कहा, देश की भावनाओं के खिलाफ बोलने वाले दोनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नही हैं। उन्होंने कहा, चंद्र कुमार तो उम्र के पड़ाव पर है, उनको मालूम नहीं कि क्या बोलना है। जगत नेगी को बोलने की आदत हैं, वह कुछ भी बोल देते हैं। उनके सारे बयान देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा, सीएम को इन मंत्रियों की बातों पर संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि चंद्र कुमार ने कहा था कि पानी रोकने के फैसले से भारत की थू थू हो रही है। इसी तरह जगत सिंह नेगी अब तक आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े किए थे कांग्रेस ऐसे व्यवहार कर रही, जैसे वो पाकिस्तान के साथ: जयराम जयराम ने कहा, पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता पर हैरानी होती है। देश संकट के दौर से गुजर रहा है, उसके बावजूद कांग्रेस के नेता ऐसे व्यवहार कर रहे जैसे वो पाकिस्तान के साथ है। उन्होंने कहा, पिछले कल सोशल मीडिया में एक तस्वीर अपलोड की गई, जिसमे सिर नहीं था। वो राहुल गांधी की सहमति के बिना नहीं था। पूरे देशभर में उस पोस्ट पर थू-थू होने के बाद उसे सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया। PM ने बिहार रैली से राष्ट्र के नाम संबोधन किया: जयराम आतंकी हमले के बाद बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से जुड़े मीडिया के सवाल पर जयराम ने कहा, पीएम बिहार रैली से भी राष्ट्र के नाम संबोधन किया है। कांग्रेस नेताओं ने किया तिरंगे का अपमान: जयराम जयराम ठाकुर ने कहा, कांग्रेस नेता रिज पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में कैंडल मार्च निकालते हैं और तिरंगा उल्टा लगाया जाता है। कांग्रेस को कुछ तो शर्म करनी चाहिए। पाकिस्तान तीन बार पहले मुंह की खा चुका: जयराम जयराम ठाकुर ने कहा, पड़ोसी पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर का अमन चेन ठीक नहीं लग रहा था। इसलिए सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को ये समझ लेना चाहिए, 1965 की जंग में भी उसे मुंह की खानी पड़ी थी,तब भी बुरी तरह हारा था। हमारी सेना लाहौर के करीब पहुंच गई थी। भारत अमन चेन वाला देश है। इसलिए सुधरने का अवसर दिया। साल 1971 में जब पाकिस्तान ने दूसरा षड़यंत्र किया। फिर पाकिस्तान को परिणाम भुगतान पड़ा और देश के दो टुकड़े हुए। साल 1999 में कारगिल की चोटी पर घुसपैठ करके एक ओर साजिश की थी। इसका भी भारत की सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ये सारी चीजें संदेश देती है कि जब भी पाकिस्तान ने हरकत की तो मुंह की खानी पड़ी। इन आतंकी हमलों के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई 26-11 की घटना में भी पाकिस्तान बुरी तरह एक्सपोज है। 18 दिसंबर 2016 को उड़ी सेक्टर में रात में सेना के कैंप में हमला किया, इसमें 18 जवानों की मौत हुई। उसका जवाब प्रधानमंत्री ने 28 व 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आरडीएक्स से हमले में 40 जवान मारे गए। इसके बाद सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके 300 आतंकवादी और ट्रेनिंग देने वालों की मृत्यु हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *