मंडी के पंडोह में तेंदुए का VIDEO:15 दिन में दूसरी बार देखा गया, दहशत में पंचायत के लोग, पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ देखा गया। वहां से जा रहे एक व्यक्ति ने तेंदुए का वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह तेंदुआ सियोग पंचायत के सियोगी नाला के पास शहीद पूर्ण चंद पेट्रोल पंप के समीप देखा गया। रिहायशी क्षेत्रों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोग डरे व सहमे हुए है और वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। नाले से गांव की तरफ बढ़ रहा था तेंदुआ बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह 6:03 बजे के करीब तेंदुआ नाले की ओर से गांव की तरफ बढ़ रहा था। इससे पहले भी 14 अप्रैल यही पर तेंदुआ देखा गया था। बार-बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। सुबह के वक्त पंचायत के काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *