कोडरमा स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़:युवक से 52 हजार का गांजा बरामद, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से गया जा रहा था

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक युवक को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में 22 मई को स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष कुमार (27) बताया। वह बिहार का रहने वाला है। उसके बैग की जांच में 5 पैकेट में गांजा मिला। आरपीएफ ने एसडीओ कोडरमा को सूचित किया संतोष कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से गया जाने वाला था। आरपीएफ ने उसे पोस्ट पर ले जाकर एसडीओ कोडरमा को सूचित किया। 23 मई को दंडाधिकारी मनोज कुमार रवि की मौजूदगी में आरोपी ने गांजा की पुष्टि की। बरामद गांजे का कुल वजन 5 किलो 262 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 52,500 रुपए आंकी गई है। गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची बनाकर आरोपी को जीआरपी कोडरमा के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *