कोडरमा स्टेशन पर शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 लोगों को पकड़ा गया। इनमें महिला और विकलांग आरक्षित कोच में अनाधिकृत यात्रा करने वाले, बोगी के पायदान पर सफर करने वाले, अवैध रूप से रेल लाइन पार करने वाले और ट्रेन व स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने वाले यात्री शामिल थे। रेलवे नियमों के तहत सभी पकड़े गए यात्रियों से कुल 2,260 रुपए का जुर्माना वसूला गया। मौके पर मौजूद न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षी परवेज खान, उपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अशोक कुमार गुप्ता और महिला सिपाही नीलू किरण भी मौजूद थीं।


