कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरिडीह में धरे गए:सरिया पुलिस ने बैंक के पास से पकड़ा, दो अन्य फरार; कटिहार के हैं सभी रहने वाले

गिरिडीह के सरिया थाना पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कोढ़ा गैंग के कुछ सदस्य छिनतई की योजना बनाकर सरिया थाना क्षेत्र में घुसे हैं। इस पर सरिया-बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ा टीम ने सरिया थाना क्षेत्र के बैंक और आसपास छापेमारी शुरू की। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग पुलिस को देखकर बगोदर की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सरिया कॉलेज के पास से काले रंग की बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ा। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य फरार हो गए। फरार आरोपी भी कटिहार निवासी पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मुन्ना यादव उर्फ नन्दु यादव और श्याम यादव बताया। दोनों बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला, जुराबगंज के रहने वाले हैं। फरार हुए आरोपी शंकर यादव और गुड्डु यादव भी इसी गांव के रहने वाले हैं। किराए का रूम लेकर रहते थे धनबाद में एसपी ने बताया कि अपराध कर्मियों ने यह स्वीकार किया है कि वह चारों धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में कंचन टॉकिज के पास किराए का रूम लेकर रहते थे। वहीं से धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के इलाके में बैंक से पैसा निकालकर जाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति या महिला की रेकी करते। फिर उसका पीछा कर बाइक की डिक्की तोड़कर पैसा निकाल लेने या झोला छिनकर पैसे लेकर भागने का काम करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *