दंपती ने की आत्महत्या, पिछले साल ही हुई थी शादी:पत्नी की मौत सदर अस्पताल में, पति ने बंगाल में तोड़ा दम; आपसी विवाद की आशंका

पाकुड़ में एक दंपती ने शुक्रवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। पति ने पश्चिम बंगाल में तो पत्नी ने पाकुड़ में दम तोड़ दिया। दोनों ही हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम के रहने वाले थे। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी। सुसाइड की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों की इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतकों में अंकिम यादव और उसकी पत्नी नूतन देवी शामिल है। नूतन देवी गोड्डा जिले के अनवारा गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम यादव की बेटी थीं। आशंका जाहिर की जा रही है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। गंभीर हालत देख दोनों को किया गया था रेफर
परिजनों को जानकारी मिलते ही दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। नूतन देवी की मौत पाकुड़ सदर अस्पताल में ही हो गई। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद की आशंका
वहीं, अंकिम को पश्चिम बंगाल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अस्पताल के बाहर ही पत्नी ने तोड़ा दम
सदर अस्पताल के डॉक्टर मनीष ने बताया कि सल्फास खाने से पति-पत्नी की हालत गंभीर हो गई थी और परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखकर दोनों को रेफर कर दिया गया। बाहर ले जाने के क्रम में सदर अस्पताल के पास ही पत्नी की मौत हो गई जबकि पता चला है कि पति की मौत पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर हिरणपुर थाना के एसआई शुकुल मरांडी और नगर थाना के एएसआई होपना मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नूतन देवी के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *