धनबाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय के लिपिक मनीष भारती को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला एक म्यूटेशन अपील से जुड़ा है। परिवादी की पत्नी झुना खातून के नाम से दर्ज अपील वाद संख्या 74/2024-25 लंबे समय से लंबित था। लिपिक मनीष भारती ने इस मामले में डीसीएलआर के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग की थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई एसीबी के एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। गिरिडीह निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार भारती को दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को धनबाद ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।


