शिमला में सांसद दिग्विजय सिंह बोले-भाजपा को सद्बुद्धि आई:5 सालों तक जातीय जनगणना का विरोध करते रहे, आतंक के खिलाफ कांग्रेस केन्द्र के साथ

शिमला में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री समेत भाजपा के शीर्ष नेता जातीय जनगणना का विरोध करते रहे। अब उन्हें सद्बुद्धि आई है, इसका स्वागत है। दिग्विजय सिंह संसद की स्टैंडिंग कमेटी के साथ शिमला दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद और सड़क दोनों जगह जातीय जनगणना का समर्थन किया है। राहुल ने स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर जातीय जनगणना जरूर कराएंगे। आतंक के खिलाफ केंद्र के साथ- दिग्विजय
दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। यह मुद्दा पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिमला में उन्होंने हिमाचल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिक्षा, खेल और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। केंद्र सरकार आतंक के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *