कोतबा में आज से कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

भास्कर न्यूज | ​कोतबा जशपुर जिले की धर्मनगरी के रूप में विख्यात कोतबा तिलगोड़ा में आस्था, साधना और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम होने जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में यहां 108 कुण्डीय गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन आज 5 जनवरी से प्रारंभ होगा। इस पावन आयोजन का शुभारंभ 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश धारण कर माता गायत्री के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे सायंकाल भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन और प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव के अंतर्गत विविध अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 6 जनवरी को प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का विशेष आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु अपने-अपने घरों में यज्ञ कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। इसी दिन दोपहर में प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, शाम में संगीत कार्यक्रम एवं प्रबुद्धजनों के उद्बोधन होंगे। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी कथा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *